गोरखपुर, मार्च 16 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता रामगढ़ताल इलाके में होली के दिन ही कार व स्कूटी में मामूली टक्कर के बाद मारपीट और फिर दोबारा वजह पूछने पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस दो नामजद व अज्ञात आरोपितों पर मारपीट, धमकी, हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, इंदिरा नगर रसूलपुर निवासी सेवक शर्मा ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि 14 मार्च को अपने दोस्त आयुष के साथ स्कूटी से तारामंडल जा रहे थे। इंदिरा नगर कॉर्नर पर स्कूटी के सामने अचानक एक काले रंग की एक्सयूवी कार आ गई। गाड़ी को कंट्रोल किया लेकिन स्कूटी एक्सयूवी में टच हो गई। तभी कार सवार कुछ अज्ञात व्यक्ति उतर कर मुझे और मेरे दोस्त आयुष को मारे-पीटे, गाली धमकी देते हुए चले गए। उनकी गाड़ी का नंबर नोट कर लिए थे। दोस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.