आगरा, जनवरी 3 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा में कार को साइड देने में हुई देरी से गुस्साए सवार युवकों ने एंबुलेंस चालक से मारपीट कर दी। चीखपुकार पर आसपास के लोगों को जुटता देख कार लेकर सवार फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात कार सवारों के विरुद्ध तहरीर दी है। शहर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में दिनेश कुमार निवासी जाहिदपुर धनसुलिया थाना मुजरिया बदायूं ने बताया है कि वह कासगंज जनपद में 108 एंबुलेंस पर चालक के रूप में तैनात है। शनिवार की सुबह वह क्षेत्र के मोहनपुरा पीएचसी पर एंबुलेंस लेकर खड़ा था, तभी उसे जानकारी मिली कि क्षेत्र के नगला पीली में 8 वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने काट लिया है, जानकारी के बाद वह ईएमटी भगवत शरण के साथ एंबुलेंस लेकर गांव पीली के लिए चल दिया। मोहनपुरा मटर मंडी के समीप पीछे से आ रही कार ने साइड मांगी, लेकिन जाम की वजह से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.