मैनपुरी, अक्टूबर 11 -- करवाचौथ की रात अपने चाचा के साथ परचून की दुकान से सामान लेने गए 17 वर्षीय किशोर को कार सवार लोगों ने अगवा कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कार सवारों की घेराबंदी की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी के दौरान दो कारें भी बरामद हुई हैं। किशोर को भी बरामद कर लिया गया। घटना की तहरीर पर पूर्व प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुरानी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया, ये आरोप लगाया गया है। मामला थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया का है। ग्राम गढ़िया निवासी राकेश यादव पुत्र सुखलाल ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि वह ई रिक्शा चालक है। शुक्रवार की रात वह अपने 17 वर्षीय भतीजे कन्हैया उर्फ लोकेश पुत्र कप्तान सिंह के साथ गांव में ही कुलदीप यादव की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.