महोबा, फरवरी 23 -- महोबा, संवाददाता। कार सवार का रास्ता रोककर दबंगों के द्वारा गाली गलौच करने और विरोध करने पर मारपीट कर कार को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कबरई पुलिस का दी तहरीर में खन्ना थाने के ग्योड़ी गांव निवासी पीडित लोकेंद्र सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को वह अपनी मां किरन, भाई अरविंद्र, और पत्नी के साथ लिलवाही से गांव जा रहा था। रास्ता में लिलवाही गांव निवासी दबंग पिता पुत्र ने बाइक कार के आगे लगाकर रास्ता रोक लिया और गाली गलौच करने लगे। दबंग गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने लगे। भाई अरविंद्र ने विरोध किया तो लाठी डंडा से हमला बोल दिया। बाद में दबंग जानमाल की धमकी देते हुए मौके से रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित कंधी उर्फ...