दरभंगा, जनवरी 11 -- हायाघाट। एपीएम थाने की पुलिस ने रविवार को मल्हीपट्टी-पिपरौलिया पथ पर उजले रंग की कार से 187.92 लीटर विदेशी शराब जब्त की। मौके से पुलिस ने सहोड़ा निवासी अनिल कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। एक व्यक्ति भाग निकला। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अनिल की निशानदेही पर बलहा गांव में छापेमारी कर गोविंद साह को भी उसके घर के बगल से 3.240 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.