गाज़ियाबाद, मार्च 29 -- ट्रांस हिंडन। थाना लिंकरोड पुलिस ने कार शोरूम के बैंक खाते में सेंधमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सरगना ऑटो चालक है, जो शोरूम से कार खरीदने के बहाने चालू खाते की जानकारी लेता और फिर उसी बैंक में फोन करता। उसका साथी आवाज बदलकर शोरूम मालिक बनकर बात करता और अपने खाते में शोरूम के खाते से रकम ट्रांसफर करा लेता। गिरोह के बाकी आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। लिंकरोड थाने में दिल्ली निवासी आनंद वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके शोरूम के खाते से सात लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए हैं। इनमें से करीब 3.37 लाख रुपये होल्ड हो गए, जबकि बाकी रुपये यूपीआई के जरिये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर निकाल लिए। ठगी 23 अक्तूबर को हुई थी, जिसकी जांच पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर शुरू की तो नंबर अंकुर विह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.