धनबाद, नवम्बर 19 -- महुदा, प्रतिनिधि। धनबाद-बोकारो फोरलेन पर तेलमच्चो चेकपोस्ट के समीप एक इनोवा कार व टाटा मैजिक के बीच टक्कर होने से मैजिक का चालक आंशिक रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि टाटा मैजिक बोकारो से पाइप खाली कर धनबाद लौट रहा था। तेलमच्चो चेकपोस्ट के समीप धनबाद की ओर से आ रही कार ने अनियंत्रित होकर साइड से टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। टाटा मैजिक के चालक समीर सिंह के पैर में चोट लगी है। ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने उसे वाहन से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम ने एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया। इनोवा में सवार लोगों को चोट नहीं लगी। कार बोकारो जा रही थी। महुदा पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

हिंदी हि...