मधुबनी, जनवरी 2 -- लौकही। अंधरामठ थाना के जिरोगा के निकट शुक्रवार की रात एक कार व बाइक में टक्कर हो गई। इसमें दो लोग जख्मी हो गया। जख्मियों में नरही गांव के हरे कृष्ण कुमार 22 वर्ष तथा नरार के कुमार विकास 27 वर्ष शामिल है। यह जानकारी अंधरामठ थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना ग्रस्त हुईं वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में जख्मियों के बयान के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...