जामताड़ा, जनवरी 13 -- कार व बाइक की भिड़ंत में एक घायल मिहिजाम,प्रतिनिधि। मिहिजाम-जामताड़ा मुख्य मार्ग स्थित ढेकीपाड़ा मोड़ पर मंगलवार की देर शाम एक जोरदार सड़क हादसे में एक कार और बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार युवक राजेश राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मिहिजाम पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल को तुरंत जामताड़ा अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने पुष्टि की कि राजेश का पैर टूट गया है। पुलिस ने हादसे के बाद कार और बाइक दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारण मोड़ के पास कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। स्थानीय लोग और राहगीरों ने हादसे के तुरंत बाद घायल की मदद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...