धनबाद, जनवरी 7 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। रानी रोड गोलमारा कालीमंदिर के पास मंगलवार को कार व बाइक की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आनन-फानन में उसे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल जामाडोभा का रहनेवाला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया गया है। पुलिस ने घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार व बाइक को जब्त कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...