अलीगढ़, अक्टूबर 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पूजा ने फरारी काटने के दौरान गाजियाबाद से लेकर जयपुर तक करीब तीन हजार किलोमीटर तक दौड़ लगाई। इस दौरान उसने कभी निजी कैब (कार) तो कभी बस का सहारा लिया। सबसे ज्यादा एक सप्ताह तक मुरादाबाद में रही। भागने के दौरान बुर्का पहना था। हर जिले में जाकर भेष बदल लेती थी। जब पकड़ी गई, तब उसने राजपूती पोशाक पहन रखी थी। मास्क पहनकर चेहरा छिपा रखा था। 26 सितंबर को जब पूजा को घटना की जानकारी हुई तो वह खुद परिजनों के पास नहीं पहुंची। बल्कि अपने पति अशोक को हालातों को भांपने के लिए भेज दिया था। वहां परिजनों का गुस्सा देखकर अशोक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसकी सूचना मिलते ही पूजा कैब बुक करके सीधे गाजियाबाद पहुंची। वहां उसे रुकने नहीं दिया गया तो कैब से ही हरिद्वार गई। एक रात वहां काटी। फिर 29 सितंबर को मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.