रामपुर, फरवरी 14 -- रामपुर। दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के बाद घर से मारपीट कर निकाल दिया। पीड़िता ने सिविल लाइंस कोतवाली में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की कालोनी मिलन विहार निवासी काजल का कहना है कि उसका विवाह वर्ष 2022 में मुरादाबाद जिले के थाना मझोला के लाइनपार राम तलइया सूर्यनगर निवासी महेश के बेटे मोना के साथ हुआ था। विवाह के समय मायके वालों ने पर्याप्त दान-दहेज दिया था। मौजूदा समय में उसकी एक बेटी है। काजल के अनुसार अब ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं। वह लोग पांच लाख रुपये और एक कार मांग रहे हैं। मायके वालों की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की बात कहते हुए उसने इंकार किया तो ससुरालियों का उत्पीड़न बढ़ गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.