बाराबंकी, जनवरी 27 -- रामनगर। कार और डंपर की आमने सामने हुई टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से सड़क पर बड़ी देर तक जाम लगा। सभी घायलों को रामनगर सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे लखनऊ से कार लेकर रिजवान पुत्र वाकर निवासी चौक कश्मीरी मोहल्ला लखनऊ से जरवल एक शादी में जा रहे थे। इनके साथ मोहम्मद पुत्र सदरुल इस्लाम व मेहर इस्लाम पत्नी महमुदुल इस्लाम निवासी सहादतगंज लखनऊ टापे वाली गली, इमराना वाकर पत्नी वाकर कश्मीरी मोहल्ला चौक लखनऊ भी सवार थे। रामनगर के दुर्गापुर मोड़ के पास जब पहुंचे तभी गोंडा की तरफ से आ रहे डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी रामनगर भेजा गया। जहां पर हालत गंभीर होने के चलते सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.