मुजफ्फर नगर, जुलाई 9 -- मुजफ्फरनगर। नेशनल हाईवे-58 स्थित छपार के पास सोमवार रात वैगनआर कार की आगे चल रहे ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दंपति और उसके चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि एक महिला और बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए और घायलों को भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार गुरुग्राम के गांव राठीवास निवासी अभिषेक(30) पुत्र विजय अपनी पत्नी पूजा और चार वर्षीय इकलौते बेटे ईशान को लेकर गांव के दोस्त सुमित पुत्र चेतराम उसकी पत्नी कविता और छह वर्षीय बेटी के साथ वैगनआर कार में सवार होकर सोमवार देर रात हरिद्वार घूमने जा रहे थे। कार सुमित चला रहा था। रात 12.30 बजे दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव छपार में जयभगवानपुर कट के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.