बहराइच, फरवरी 20 -- बहराइच। फखरपुर थाने में इंदूर के मजरे छपरतल्ला निवासनी महिमा पुत्री फूल बाबू ने पति बौंड़ी थाने के कोदही के नग्गापुरवा निवासी तऽगांव निवासी विनय दुबे सहित चार को नामजद कर केस दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार शादी तीन वर्ष पूर्व हुई है। शादी के बाद से कार व सोने की चेन की मांग कर मारपीट कर उत्पीड़न कर रहे थे। मांग पूरी न होने छह फरवरी को पति विनय, ससुर मयंकर, सास गुड़िया, देवर अवधेश ने मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता मायके में रह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...