देवघर, सितम्बर 29 -- सारठ। सारठ देवघर मुख्य सड़क पर खेरबनी मोड़ के पास कार व ऑटो में टक्कर हो गया। जिसमें ऑटो चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के सम्बंध में आसपास के लोगों ने बताया कि सारठ की ओर एक ऑटो जा रही थी। उसी दौरान देवघर की ओर से आ रही एक कार से टकरा गई। जिसमें ऑटो चालक सारवां थाना क्षेत्र के लालूडीह गांव निवासी लगभग 41 वर्षीय अब्दलु रफीक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को सारठ सीएचसी पहुंचाया। जहां पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.