आगरा, जनवरी 12 -- सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता भंग करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। साईं की तकिया से प्रतापपुरा के बीच चलाए गए विशेष अभियान के दौरान फुटपाथ और सड़क पर वाहनों की धुलाई कर गंदगी फैलाने वाले कार वॉशिंग सेंटरों पर नगर निगम का डंडा चला। गजेंद्र कार धुलाई सेंटर और मुरारी लाल के कार धुलाई सेंटर द्वारा सड़क और फुटपाथ पर वाहनों की धुलाई कर गंदगी फैलाने तथा नालियों में गंदा पानी छोड़ने पर बीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। भविष्य में इस तरह की गतिविधियां न करने की कड़ी चेतावनी भी दी गई। इसी अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलास बेचने पर भी कार्रवाई की गई। साईं की तकिया क्षेत्र में विपिन यादव नामक दुकानदार द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलास की बिक्री करते पाए जाने और चाय वि...