काशीपुर, नवम्बर 30 -- काशीपुर संवाददाता। कार स्वामी ने एक व्यक्ति पर उसकी कार मांग कर ले जाने व कार वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रतापपुर स्थित देवस्थली निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह किर्लोस्कर मोटर का स्वामी है तथा उसकी उसकी फॉर्च्यूनर कार कंपनी के नाम पर पंजीकृत है। कहा कि यूपी के शहदाना कॉलोनी बरेली निवासी कन्हैया गुलाटी पुत्र स्व. चंद्रशेखर गुलाटी उसकी कार को मांग कर ले गया था। उसके द्वारा कार वापस मांगने पर भी कन्हैया ने कार वापस नहीं की। कहा कि जब उसने जानकारी ली तो पता चला कि कन्हैया गुलाटी ने उसकी कार अशोक विहार, गुड़गांव, हरियाणा निवासी अजय के पते पर खड़ी की है। जब वह अजय से कार लेने गया तो अजय ने उसको धमकाते हुए गाली गलौज कर ज...