रायबरेली, फरवरी 10 -- अमावां। महाराजगंज थाना क्षेत्र के सोती गांव निवासी मातादीन डलमऊ थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के कर से गए थे। वापस लौटते समय हरदासपुर स्थित शारदा नहर पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक लोडर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में भदोखर के सनई गांव का लोडर चालक ननकुल्ली (30) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं व कार सवार महाराजगंज के सोथी गांव निवासी मातादीन की पुत्री आरती (24) व लकी (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...