संभल, फरवरी 24 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी शिवम ने कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 21 फरवरी की शाम करीब 7 बजे वह अपने तहेरे भाई अनमोल राघव के साथ बहजोई से गांव लौट रहे थे। गांव बिचौला में हनुमान मंदिर के आगे दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली, शीशा तोड़ दिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई तो, आरोपी दोनों बाइकें छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव आलपुर मैथरा निवासी आरोपी सुरजीत, पवनेश, सत्या व इस्लामनगर रोड बहजोई निवासी संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...