सहारनपुर, फरवरी 14 -- फ्रूट मंडी आढ़त के पूर्व प्रधान को कार में हूटर लगाकर जश्न मनाने पर पुलिस ने हूटर बजाने पर उनसे दस हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। हूटर बजाने की उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। फ्रूट मंडी आढ़त के पूर्व प्रधान सुलेमान फारुकी को केंद्रीय लोक शिकायत जांच आयोग संगठन (अल्पसंख्यक मोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम इस्लाम राणा ने उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया था। पद मिलने की खुशी में दो दिन पूर्व सुलेमान फारुकी ने कार पर हूटर लगा उसे बजाकर जश्न मनाया था। हूटर बजाने के उक्त जश्न की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसका उच्चाधिकारियों द्वारा संज्ञान लिया गया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने सुलेमान फारुकी की गाड़ी का चालान करते हुए दस हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है।

हिंद...