मैनपुरी, फरवरी 24 -- हाईवे पर दौड़ती कार में व्यवसायी को दिल का दौरा पड़ गया। व्यवसायी परिजनों के साथ रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रहा था। हालत बिगड़ी तो परिजन उसे आगरा ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। व्यवसायी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बे के इटावा रोड निवासी गिट्टी बालू व्यवसायी जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र प्रेमपाल यादव सोमवार की रात अपनी पत्नी प्रीति यादव व बच्चों के साथ मैनपुरी अपनी बहन रुचि के यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। बेवर से 6 किमी दूर भोगांव मार्ग पर बनकिया के पास कार चलाते समय अचानक उसके सीने में तेज दर्द होने लगा। किसी तरह पुत्र की मदद से कार को हाईवे पर रोककर परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय मैनपुरी ले गए। जहां से आगरा रेफ...