रुद्रपुर, जनवरी 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में लिफ्ट देने के बहाने कार में एक युवती से दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। पीड़िता के अनुसार, वह रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने घर से सिडकुल स्थित कंपनी जा रही थी। आवास विकास क्षेत्र में टेम्पो न मिलने पर वह पैदल अटरिया रोड की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान कार सवार दो युवकों ने उसे सिडकुल छोड़ने की बात कही। भरोसा कर युवती कार में बैठ गई। कुछ दूरी पर आरोपी कार को इधर-उधर घुमाने लगे। विरोध करने पर एक युवक सामान निकालने के बहाने पीछे की सीट पर आ गया और छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद दोनों आरोपियों ने युवती को सुनसान जगह ले जाकर कार में ही उसके साथ सामूहिक दुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.