नोएडा, मार्च 6 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-42 में गुरुवार दोपहर पुलिस की लोगों को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी भाग गया। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस की टीम गुरुवार दोपहर सेक्टर-41 चौकी के सामने चेकिंग कर रही थी तभी सूचना मिली कि कुछ बदमाश सेक्टर-49 की तरफ से सेक्टर-37 की तरफ कार से आने वाले हैं। ये बदमाश लोगों को लिफ्ट देकर नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाले गिरोह के हैं। इस पर पुलिस टीम ने आरक्यूब मोनाड मॉल के निकट बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ समय बाद सेक्टर-49 की तरफ से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम पे उसको रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक यूटर्न लेकर सेक्टर-45 की तरफ भागने लगा। पुलिस ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.