बाराबंकी, जनवरी 16 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ रोड स्थित राधे-राधे ढाबा पर रविवार देर रात खड़ी एक ईवी कार में स्कॉर्पियों वाहन चालक ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनऊ निवासी श्रेयांश गुप्ता पुत्र स्व. संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि वह रविवार रात लगभग 11:15 बजे अपने परिवार के साथ राधे-राधे ढाबा पर भोजन करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति स्कॉर्पियो कार से अत्यधिक नशे की हालत में वहां आया और अनियंत्रित होकर पार्किंग में खड़ी उनकी टाटा टियागो ईवी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी चालक मौके से भागने लगा, जिसे वहां मौजूद लोगों ने रोकने का प्रयास किया। इस पर नशे में धुत चालक ने न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.