बहराइच, सितम्बर 17 -- बहराइच/ पयागपुर। 20 वर्षीय युवक कार में फंसकर 300 मीटर घिसटता रहा। उसके शव के चीथड़े उड़ गए। सिर तीन टुकड़ों में मिला। कार खड्ड में फंसी मिली। कार चालक फरार हो गए। हादसे को देखकर हर कोई हैरान है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक के शव पर कपड़े नहीं थे। पूरी तरह नग्नावस्था में था। ऐसा लग रहा था कि कार नशे की हालत में चला रहे थे। जान बूझकर कारको आगे पीछे कर रहे थे। घटना पयागपुर रेलवे स्टेशन से झाला तरहर जाने वाले मार्ग पर बुधवार सुबह की है। एक कार काफी तेज रफ्तार से निकली। कार के नीचे एक युवक नग्नावस्था में फंसा हुआ देखा गया। कार अनियंत्रित फर्राटा भर रही थी। कार मुख्य रास्ते से सम्पर्क मार्ग की ओर मुड़ी। 300 मीटर घिसटने के बाद शव छूट गया लेकिन कार निकल गई। हालांकि चार किलोमीटर दूर वह कार सड़क किसाने खड्ड में जा गिरी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.