प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त की स्वॉट टीम में तैनात कांस्टेबल रमेश कुमार को चौफटका के समीप तेज रफ्तार कार ने धक्का मार दिया। दुर्घटना के बाद कार में फंसकर रमेश कुमार सौ मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल रमेश को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। धूमनगंज थाने की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। इटावा जिले के जसोहन गांव थाना जसवंत नगर के मूलनिवासी रमेश कुमार सपरिवार कालिंदीपुरम के सुगम विहार कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी स्नेहा कुमारी की तहरीर के अनुसार, 17 जून को रमेश कुमार ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में चौफटका के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। कार में फंसकर लगभग सौ मीटर तक घसीटते चले गए। आसपास के लोगों के श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.