संवाददाता, जनवरी 24 -- यूपी के बदायूं में कादरचौक के ललुआ नगला से लौट रहे बाइक सवार राजमिस्त्री घलेंद्र (50) का शव कार में फंसकर तीन किलोमीटर तक सड़क पर घिसटता रहा। लालपुल तिराहे के पास पीछे आ रहे एक कार सवार ने चालक को कार के नीचे के शव के फंसने की जानकारी दी। मौके पर भीड़ जुट गई। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। लालपुल तिराहे पर करीब 45 मिनट तक जाम लग रहा। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। हादसा शुक्रवार रात सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुल के पास हुआ। शहर की कृषि विभाग कॉलोनी निवासी परवेंद्र प्रताप सिंह कादरचौक क्षेत्र के असरसी गांव में खाद-बीज की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार शाम वह दुकान से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक व्यक्ति का शव उनकी कार के नीचे फंसकर तीन किमी तक घिसटता लालपुल तक पहुंच गया। लालपुल पर पीछे चल रहे दूसरे कार सवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.