नई दिल्ली, फरवरी 3 -- हिंदू धर्म में वाहन को भी पूजनीय माना जाता है और लोग अपनी कार या बाइक में भगवान की मूर्ति या तस्वीर लगाकर सुरक्षा और आशीर्वाद की कामना करते हैं। लेकिन वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार में देवी-देवताओं की मूर्ति या तस्वीर लगाने के कुछ नियम होते हैं। अगर इन नियमों का पालन नहीं किया जाए, तो ना केवल सुरक्षा पर असर पड़ता है, बल्कि ड्राइविंग पर ध्यान भटक सकता है और नकारात्मक प्रभाव भी आ सकता है। गलत तस्वीर या मूर्ति लगाने से मन अस्थिर हो सकता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि कार में किन तस्वीरों या मूर्तियों से बचना चाहिए और सही तरीके क्या हैं।ध्यान में बैठी मूर्ति या तस्वीर से बचें कार में भगवान की मूर्ति या तस्वीर लगाते समय सबसे बड़ी गलती होती है कि ध्यान मुद्रा में बैठी मूर्ति या तस्वीर लगा...