शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- राम चंद्र मिशन थाना क्षेत्र के हरदोई बाईपास पर कार में न बैठाने पर नाराज युवकों ने कार चालक को जमकर पीट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दबंग युवकों ने बेल्टों और डंडों से कार चालक की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद हरदोई बाई पास पर अफरा तफरी मच गई काफी भीड़ भाड़ लग गई। दबंगों की पिटाई से रोजा थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी निवासी रमेश कुमार पुत्र महेंद्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। रमेश के सर में काफी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। दुकानदारों की निशान देही पर भाग रहे युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले आई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...