रुद्रपुर, जनवरी 2 -- रुद्रपुर। सैन्यकर्मी ने एक शोरूम स्वामी पर कार बेचने के नाम पर साढ़े तीन लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रामपुर निवासी जातीरथ सिंह ने बताया कि वह आर्मी में कार्यरत हैं। 17 अप्रैल को उन्होंने कार खरीदने के लिए रुद्रपुर के तीनपानी स्थित एक कार शोरूम में 3 लाख 78 हजार 780 रुपये नकद दिए थे। उन्होंने कार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, लेकिन पैसे लेने के बाद न तो कार दी गई और न ही रकम वापस की गई। आरोप है कि संबंधित लोग लगातार टालमटोल करते रहे और कार्यालय के चक्कर कटवाते रहे। मामले की सूचना जुलाई माह में चौकी स्तर पर दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो हुई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.