गाजीपुर, फरवरी 5 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बसनिया गांव के पास लट्ठूडीह-कोटवा मार्ग पर गुरुवार दोपहर को एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बिजली के खंभे को तोड़ते हुए सड़क के नीचे चली गई। दुर्घटना में कार चालक को चोटें आई हैं, जबकि अन्य सवार लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार कार मऊ से नरसिंहपुर गांव की ओर जा रही थी। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो छेका कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गया। टक्कर के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल चालक को निकाला। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक कमलेश वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलती है तो आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...