सहारनपुर, नवम्बर 26 -- क्षेत्र के गागलहेड़ी-भगवानपुर रोड पर गांव ढाल्ला माजरा के निकट एक कार और मोटर साईकिल की भिड़ंत मे बाइक सवार युवक घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए घायल युवक को अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि लक्की पुत्र रामकुमार हाल निवासी गांव बहेड़ी गुर्जर किसी काम के लिए ढाल्ला माजरा जा रहा था जैसे ही वह गांव के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही कार के साथ उसकी भिड़ंत हो गई घटना में वह घायल हो गया। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की तहरीर रहने पर कर चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...