सहारनपुर, फरवरी 10 -- तीतरो बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत में नगर पालिका सभासद समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई, जबकि कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि गंगोह-तीतरो तिराहे के पास एक बारातघर से शादी की तैयारियों में शामिल होकर तीन युवक बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान तीतरो की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे सभासद जीशान दूर जा गिरे, जबकि पीछे बैठे किसान नेता आबिद उर्फ बॉबी को कार ने कुचल दिया। तीसरा युवक अफसर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से बॉबी की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक 40 वर्षीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.