फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- शिकोहाबाद में सुभाष तिराहा के पास एक बेकाबू कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान युवक कार के बोनट पर गिरा जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भीड़ ने कार सवार चार लोगों में से दो को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अमन दुबे निवासी शंभू नगर बुधवार को अपनी बाइक से सुभाष तिराहा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुभाष तिराहा से आ रही तेज गति से आ रही कार ने बाइक सवार युवक को संस्कृत विद्यालय के सामने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइक सवार युवक हवा में उछलकर कार के बोनट पर गिरा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान कार में चार लोग बैठे हुए थे। हादसा होते ही कार सवार भीड़ से बचने के लिए दो युवक भाग गए जबकि दो लोगों को भीड़ ने दबोच लिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक...