नैनीताल, दिसम्बर 18 -- भवाली। हल्द्वानी-भवाली हाईवे में खूपी के पास गुरुवार को बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में घायल बाइक सवार युवक को सीएचसी भवाली से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, पवन दीप पुत्र मलकीत सिंह, निवासी मुंडेली खटीमा गुरुवार को खटीमा से मुक्तेश्वर जा रहा था। भवाली-हल्द्वानी हाईवे में ज्योलीकोट के पास सामने से आ रही कार से उसकी बाइक टकरा गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने बताया, कि युवक के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...