मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- मोरना। भोपा थाना क्षेत्र की गंगनहर पटरी पर बाइक व कार की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि महिला की मौके पर ही मौत हो गई । बेटे को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। गांव कम्हेडा थाना पुरकाजी निवासी महिला सुमन 35 वर्ष अपने बेटे हिमांशु के साथ मोरना किसी कार्य से आए थे। लौटते समय गंग नहर पटरी पर भोपा बेल्डा के बीच पीछे से आ रही कार ने बाइक सवार मां बेटा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरकर हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी माता सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।जबकि हिमांशु को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.