बिजनौर, अप्रैल 15 -- बाइक में कार की साइड लगने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों सगे भाई तीन दिन पहले बढ़ापुर शादी में शामिल होने आए थे। थाना किरतपुर निवासी जुबैर अहमद व मोनू पुत्रगण मसीउल हसन तीन दिन पहले बढ़ापुर एक शादी में शामिल होने आए थे और यही पर अपनी रिश्तेदारी में ठहरे हुए थे। सोमवार को जुबैर बड़े भाई मोनू के साथ बाइक से उत्तराखंड के गांव स्नेह में घूमने जा रहा था वही कार से उनके रिश्तेदार भी घूमने जा रहे थे। बढ़ापुर-कोटद्वार मार्ग पर जंगल में कैंची के मोड़ पर कार की बाइक में साइड लग गई और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। हादसे में बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर जुबेर 32 वर्ष की मौत हो गई। जबकि मोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.