सहारनपुर, जनवरी 16 -- कस्बे के पुराने बस स्टैंड पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद घायल सड़क पर तड़पते रहे, जबकि सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। जानकारी के अनुसार गांव ढायकी निवासी अमित पुत्र बिजेंद्र, राजू पुत्र इलमचंद, काला पुत्र देवी सिंह और सतीश पुत्र इलमचंद किसी काम से अंबेहटी जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अंबेहटा के पुराने बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक कार के चालक ने साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन करीब आधे घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुं...