गिरडीह, सितम्बर 19 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के थंभाचक्क के पास गुरुवार को कार और बाइक के बीच में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है वहीं बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जबकि कार सवार लोग घटना के बाद फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद तिसरी पुलिस घटना स्थल पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त तीनों युवकों को तिसरी अस्पताल लेकर आई। जहां पर डॉक्टर द्वारा एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दो अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज कर गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। इधर, मृतक की पहचान देवरी प्रखंड के बेरिया गांव के निवासी सिराज अंसारी के 19 वर्षीय पुत्र कुतुबउद्दीन अंसारी के रूप में की गई है। वहीं बेरिया सोनापहाड़ी गांव के निवासी सरताज अंसारी और बेरिया के मो मेहराज घायलों में शामिल है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.