बलिया, फरवरी 8 -- रसड़ा। क्षेत्र के जाम गांव स्थित बिजली पावर हाउस के पास रविवार को दोपहर में करीब एक बजे तेज रफ्तार कार और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार हलधरपुर (मऊ) थाना क्षेत्र के छिछोर निवासी 32 वर्षीय धन्नू राजभर व बरेसर (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के दिलशादपुर निवासी 45 वर्षीय भुल्लन राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए मऊ ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...