गढ़वा, नवम्बर 21 -- भवनाथपुर। भवनाथपुर-श्रीबंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर छमईलवा स्थित विद्युत सबस्टेशन के समीप एक तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी हुई बिजली के पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार पर सवार कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। कार गढ़वा के सुखबाना निवासी विकेश सिंह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार विकेश अपने घर के सदस्यों के साथ केतार से वापस लौट रहा था। उसी दौरान विद्युत सबस्टेशन के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे पोल से जा टकराई। उधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही भवनाथपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...