विकासनगर, नवम्बर 9 -- सड़क दुर्घटना में इंजीनियरिंग के छात्र की मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह सहसपुर के रामपुर में हुआ। जेबीआईटी के तीन छात्र कार से जा रहे थे तभी उनकी कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें तीनों को गंभीर चोटें आईं। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सहसपुर कोतवाली पुलिस को रविवार सुबह रामपुर बड़ी मस्जिद के पास कार के पेड़ से टकराने की सूचना मिली। पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और कार सवार तीनों घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर ले गई, जहां चिकित्सकों ने सत्यम कुमार उर्फ हर्षराज (22 वर्ष) पुत्र पंकज कुमार दुबे निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार को मृत घोषित कर दिया। जबकि विनीत पुत्र संजय कुमार निवासी बिहार, सौरभ सिंह पुत्र राकेश सिंह नवासी प्रयागराज उत्तर प्रदेश को सीएचसी में प्राथमिक उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.