पीलीभीत, नवम्बर 22 -- पीलीभीत। माधोटांडा रोड पर गजरौला थाना क्षेत्र की रिछोला चौकी के पास बीती रात एक कार पेड़ से टकराने के बाद धू-धू कर जल उठी। यह घटना गोदावरी पेट्रोल पंप के नजदीक रात में हुई। कार में सवार चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक कार में मोहल्ला देश नगर गोटिया, थाना कोतवाली पीलीभीत के सर्वेश पाल, मनोज पाल, मोहित पाल और कन्हैया सवार थे। ये सभी माधोटांडा थाना के चांदेपुर कलीनगर में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पेट्रोल पंप, ढेरम मडरिया के पास अचानक झाड़ियों से एक सियार निकल आया। बचाने के प्रयास में कार चालक ने वाहन को मोड़ा, जिससे कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते वह आग के गोले में तब्दील हो गई। हालांकि चारों कार सवारों क...