गढ़वा, जनवरी 28 -- चिनिया, प्रतिनिधि। थाना मुख्यालय के रंका मोड़ के पास मुख्य सड़क पर बुधवार देर शाम एक कार और पिकअप वाहन के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उससे मौके पर अफरा-तफरी और कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार पाल्हे गांव निवासी संजय यादव अपने टाटा टियागो कार से गांव निवासी रामचंद्र कोरवा (35 वर्ष), नारायण कोरवा (50 वर्ष) और जगदीश कोरवा (55 वर्ष) के साथ छेका करने के लिए धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा गांव गए थे। वहां से लौटते समय रंका मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 50 फीट नीचे धान की क्यारी में चला गया। हादसे में पिकअप पर सवार बसंती देवी (55 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसके अलावा चकरी गांव की 2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.