कौशाम्बी, जनवरी 22 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद कोखराज गांव के सामने बुधवार की रात एक तेज रफ्तार कार मवेशी से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर कई राउंड पलटी खाकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में उस पर सवार सात लोगों की जान एयरबैग खुलने की वजह से बच गई। एक महिला का हाथ टूट गया है। जबकि, अन्य को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना की बदौलत हाईवे पर अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि, जाम जैसी स्थिति नहीं बनी। कार चालक 45 वर्षीय वीर सिंह निवासी कानपुर ने बताया कि वे स्थानीय सात लोगों को लेकर वाराणसी जा रहा था। कोखराज गांव के समीप अचानक छुट्टा मवेशी सामने आ गया। बचाते-बचाते कार इससे भिड़ गई और कई राउंड पलटी खाकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में उस पर सवार चालक के साथ प्रशांत सचान (30) व एक महिला को भी चोट आईं। पास के निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.