सहारनपुर, फरवरी 12 -- चिलकाना क्षेत्र में कार के पलट जाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए कार में फंसे चालक व उसके साथी को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। गांव ढालीपुर विकासनगर निवासी विजय कुमार और अब्दुल खालिद कार से चिलकाना में एक बारात में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद वे वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार धौलाहेड़ी पुल के पास पहुंची, चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार पुल के नीचे खाई में जा गिरी। कार के नीचे गिरते ही जोरदार आवाज और चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने तुरंत सहायता की। उन्होंने कार को सीधा कर दोनों युवकों को बाहर निकाला। सूचना पर थाना चिलकाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.