मैनपुरी, अप्रैल 24 -- इटावा आगरा हाइवे पर मलाजनी के निकट शादी में भाग लेकर लौट रही कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बच्ची की मौत हो गई। हादसा गुरुवार की सुबह 8 बजे के करीब हुआ। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पूठ निवासी 32 वर्षीय रघुराज पुत्र कुबेरपाल अपनी पत्नी 30 वर्षीय हेमलता, 8 वर्षीय पुत्री वैष्णवी, 6 वर्षीय पुत्री जाह्नवी, 7 वर्षीय पुत्री शिवानी तथा 3 वर्षीय पुत्र उमंग तथा परिवार की रामा देवी पत्नी विमलेश के साथ सराय भूपति के निकट अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में भाग लेने आए थे। शादी समारोह में भाग लेने के बाद ये लोग सुबह करहल स्थित गांव वापस लौट ...