लखनऊ, नवम्बर 29 -- राजधानी लखनऊ में अजब नजारा देखने को मिला है। एक युवक लग्जरी कार पर अधिकारियों वाली लाल-नीली बीकन लाइट और चेहरे पर मास्क लगाकर चाय की दुकान पर पहुंचकर स्वागत कराता है। फिर चाय की चुस्की लेता है। कुछ देर में ही यह वीडिया वायरल हो जाता है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस संज्ञान लेती है। कुछ ही देर में पुलिस युवक की पहचान करती है और गिरफ्तार कर लेती है। आरोपी की पहचान आरिश किदवई के रूप में हुई है, जो वजीरगंज के मसकगंज इलाके का रहने वाला है। आरिश एक होटल मैनेजर का बेटा है। पता चलता है कि उसने सिर्फ शौक, दिखावे और रील के चक्कर में यह सब किया। दरअसल शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें आरिश अपनी बीकन लाइट वाली कार से चेहरे पर मास्क लगाए ठाकुरगंज में अपने एक दोस्त की चाय की दुकान पर पहुंचत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.