वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी। महमूरगंज स्थित आकाशवाणी के सामने उचक्कों ने कार के सामने मोबिल गिराकर सराफा कारबारी का ध्यान भटकाया। पांच लाख के जेवर उड़ा दिए। भुक्तभोगी ने सिगरा थाने में केस दर्ज कराया है। सिद्धगिरिबाग निवासी शीतल सेठ सराफा कारोबारी हैं। व्यापार के सिलसिले में कर्मचारी के साथ गुरुवार को कार बुक कर चालक अमित के साथ नाक की कील बेचने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। आकाशवाणी तिराहे से 100 मीटर पहले करीब दिन में ही एक आदमी आया और बताया कि आप की कार से मोबिल गिर रहा है। इसको देखने के लिए चालक अमित नीचे उतरा। बोनट खोलकर देखने लगा। शीतल और उनके कर्मचारी भी उतरे। इस बीच उचक्के कार में रखे बैग से सोने की कील, छोटे लाकेट आदि पार कर दिया। इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.